नगर में उत्साह के साथ मनाया गया महाशिवरात्रि का पर्व ,शिवालयो मे विशेष सजावट के साथ की गई पूजा अर्चना।

 नगर में उत्साह के साथ मनाया गया महाशिवरात्रि का पर्व 
शिवालयो मे विशेष सजावट के साथ की गई पूजा अर्चना
 





निवाड़ी। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर में महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही हर्ष उल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। महाशिवरात्रि के पर्व पर नगर में स्थित सभी शिवालयों की विशेष सजावट की गई तथा पूजा अर्चना के साथ भगवान शिव एवं माता पार्वती के विवाह की रस्म निभाई गई। महाशिवरात्रि के पर्व पर  शिवालयों में अखंड रामायण पाठ एवं धार्मिक आयोजन के साथ श्रद्धालुओं के द्वारा महाशिवरात्रि का पर्व मनाया गया।  इस अवसर पर प्रातः काल से ही नगर के अधिकांश शिवालयों में श्रद्धालुओं का आना प्रारंभ हुआ तथा श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जल अभिषेक के साथ पूजा अर्चना कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

अचलेश्वर महादेव मंदिर पर हुआ महा रुद्राभिषेक का आयोजन



नगर के वार्ड नंबर 5 में तहसील के पीछे स्थित अचलेश्वर महादेव मंदिर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पर्व पर अखंड रामायण पाठ के साथ-साथ चारों पहर के महा रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया तथा मंदिर की विशेष सजावट फूलों से की गई। 

महाशिवरात्रि के पर्व पर सैकड़ो श्रद्धालुओं ने अचलेश्वर महादेव मंदिर पर भगवान शिव की पूजा अर्चना कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इसी क्रम में टैक्सी स्टैंड पर स्थित पीपलेश्वर महादेव मंदिर की विशेष साज सज्जा की गई तथा भगवान शिव की पूजा अर्चना के साथ प्रसाद का वितरण किया गया। 

तिगेला पावर हाउस कार्यालय स्थित भगवान शिव के मंदिर में भी अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया तथा महाशिवरात्रि के पर्व पर विशेष पूजा अर्चना के साथ भंडारे का आयोजन कर महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धालुओं द्वारा मनाया गया। 

नगर के जुगयाना मोहल्ला में भी स्थिति भगवान शिव के मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के साथ महाशिवरात्रि का पर्व मनाया गया इसके साथ-साथ नगर के वार्ड क्रमांक 8 में स्थित प्राचीन भोलेनाथ मंदिर में भी महाशिवरात्रि का पर्व हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया जहां मंदिर की सजावट फूलों से की गई तथा महिलाओं के द्वारा भगवान भोलेनाथ के भजन गाकर महाशिवरात्रि का पर्व मनाया गया।

धूमधाम के साथ निकली भगवान भोले नाथ की बारात



नगर की नैनसुख पहाड़ी पर स्थित भगवान शिव के अति प्राचीन मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पर्व पर भगवान शिव एवं माता पार्वती का विवाह संपन्न कराया गया। इस अवसर पर भगवान शिव की बारात नगर में निकाली गई। भगवान शिव की बारात का नगर में कई स्थानों पर स्वागत किया गया तथा भगवान शिव की आरती उतारकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद श्रद्धालुओं द्वारा लिया गया। गौरतलब है कि नगर की नैनसुख पहाड़ी पर भगवान शिव का अति प्राचीन मंदिर स्थित है जहां हर वर्ष महाशिवरात्रि के पर्व पर भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती के विवाह की रस्म निभाई जाती है और इस वर्ष भी श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर की विशेष सजावट के साथ मंदिर में भगवान शिव एवं माता पार्वती का विवाह धार्मिक विधि विधान के साथ संपन्न कराया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गाय की मौत पर हिंदू समुदाय में आक्रोश, उपजिलाधिकारी गरौठा को सौंपा गया ज्ञापन

IPL 2025: आज का मैच - गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स, संभावित प्लेइंग 11, समय, स्थान और लाइव अपडेट्स

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, निवाड़ी में जागरूकता कार्यशाला आयोजित