मां अहिल्या की 300वीं जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, नगर में उमड़ा श्रद्धा और उत्साह का सैलाब
मां अहिल्या की 300वीं जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, नगर में उमड़ा श्रद्धा और उत्साह का सैलाब मां अहिल्या की 300वीं जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, नगर में उमड़ा श्रद्धा और उत्साह का सैलाब निवाड़ी। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को जिला मुख्यालय निवाड़ी में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण इस आयोजन में नगरवासियों ने श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ भाग लिया। शोभायात्रा का शुभारंभ बड़ी माता मंदिर से हुआ और यह स्वामी विवेकानंद सभागार तक पहुँची। ✨ शोभायात्रा बनी नगर का आकर्षण शोभायात्रा मार्ग को फूलों और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया था। नगरवासियों द्वारा जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा में देवी अहिल्याबाई के स्वरूप को विशेष रथ पर विराजमान किया गया था, जिसे देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में उमड़े। यात्रा में घुड़सवार दल, डीजे बैंड , और विभिन्न झांकियाँ भी शामिल थीं, जो ऐतिहासिक, धार्मिक और सामाजिक विषयों को प्रदर्शित कर रही थीं। 🛡️ सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम शोभायात्रा को शांतिपूर्ण ...