ग्राम में निकली जल कलश यात्रा।
ग्राम में निकली जल कलश यात्रा।
निवाड़ी। केन बेतवा लिंक एवं पार्वती काली सिंध चंबल लिंक परियोजना से लाभान्वित होने वाले प्रदेश के 17 जिलों के संभावित 3614 ग्रामों में आज जल कलश यात्रा निकाली गई जिसका राज्य स्तरीय आयोजन प्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में संपन्न किया गया तथा निवाड़ी जिले के कई ग्रामों सहित असाटी ग्राम में भी महिलाओं के द्वारा जल कलश यात्रा निकाली गई। गौरतलब है कि केन बेतवा लिंक परियोजना से मध्य प्रदेश के 10 जिले लाभान्वित हैं जिसमें निवाड़ी जिले के भी 80 ग्राम केन बेतवा लिंक परियोजना से लाभान्वित हो रहे हैं।
जिसके चलते लाभान्वित ग्रामों में आज जल कलश यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर सरपंच हरिराम कुशवाहा सचिव जयराम वंशकार आंगनवाड़ी से अंजू लता गुप्ता पुष्पा चौहान विमला कुशवाहा उषा कुशवाहा बसंती देवी नापित मीरा वंशकार रामदेवी केवट रामरति सहित कई महिलाएं एवं अटल भूजल योजना में सहायक उप यंत्री सौरव दांगी निलेश सौर सहित ग्राम वासी रमेश सोनी छत्रपाल सिंह बुंदेला लखन कुशवाहा विश्वनाथ अहिरवार लल्लू कुशवाहा सहित कई ग्राम वासी शामिल रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें