महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर गायत्री प्रज्ञा पीठ निवाड़ी पर प्रति वर्ष की भांति बड़े हर्षोल्ल्लास के साथ शिवाभिषेक एवं पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर गायत्री प्रज्ञा पीठ निवाड़ी पर प्रति वर्ष की भांति बड़े हर्षोल्ल्लास के साथ शिवाभिषेक एवं पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया।


महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर गायत्री प्रज्ञा पीठ निवाड़ी पर प्रति वर्ष की भांति बड़े हर्षोल्ल्लास के साथ शिवाभिषेक एवं पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। 

 जिसमें सैकड़ों की संख्या में गायत्री परिवार के सदस्य एवं श्रद्धालु परिवार सहित सम्मिलित हुए एवं शिवांश खर्द का जन्म दिवस भी यज्ञीय विधि द्वारा मनाया गया।गायत्री परिवार से जुड़े लोगो ने बताया कि अगले महीने 15 अप्रैल से 18 अप्रैल तक 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन गायत्री प्रज्ञा पीठ निवाड़ी पर किया जा रहा है 

जिसमें सभी नगर वासियों से निवेदन है कि वह अधिक से अधिक संख्या में यज्ञ में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करें यज्ञ के लिए आस पास के सभी ग्रामों से भी गायत्री परिवार के सदस्यों को अभी से सूचना दी जा रही है एवं उन्हें यज्ञ कार्य में सहयोग हेतु आमंत्रित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मंदिर पर 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के साथ साथ यज्ञोपवीत संस्कार, विद्यारंभ संस्कार, पुंसवन संस्कार, जन्मदिवस संस्कार, विवाह दिवस संस्कार आदि भी हरिद्वार शांतिकुंज से आ रही यज्ञ टोली द्वारा सामूहिक रूप से नि:शुल्क कराये जाएंगे। 

यज्ञ के दौरान एक दिन सांयकाल कि संध्या वेला में विशाल दीप यज्ञ का आयोजन भी किया जायेगा। उन्होंने सभी से निवेदन किया अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित वेदमूर्ति तपोनिष्ठ श्रीराम शर्मा आचार्य जी ने गायत्री मंदिरों का निर्माण शक्ति पीठों, प्रज्ञापीठों एवं चेतना केंद्र के रूप में किया यह लगातार समाज के लिए जन जाग्रति के केंद्र बने हुए हैं

  एवं युग निर्माण का कार्य विचार क्रांति द्वारा, अखंड ज्योति पत्रिका, युग निर्माण पत्रिका द्वारा कर रहे हैं हम सभी मिलकर समाज में फैली कुरीतियों अंधविश्वास को दूर करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे है, पर्यावरण संरक्षण,व्यसन मुक्ति, शिक्षित समाज निर्माण, आध्यात्मिकता का वातावरण निर्मित कर रहे है। यज्ञ के पश्चात्  सभी को खीर प्रसाद का वितरण भी किया गया एवं सभी के लिए शुभकामनाएं मांगी गई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गाय की मौत पर हिंदू समुदाय में आक्रोश, उपजिलाधिकारी गरौठा को सौंपा गया ज्ञापन

IPL 2025: आज का मैच - गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स, संभावित प्लेइंग 11, समय, स्थान और लाइव अपडेट्स

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, निवाड़ी में जागरूकता कार्यशाला आयोजित