नगर में निकली भगवान महावीर की शोभायात्रा
![]() |
| भगवान महावीर |
नगर में निकली भगवान महावीर की शोभायात्रा
निवाड़ी। जैन समाज के चल रहे पर्यूषण पर्व के समापन पर आज जिला मुख्यालय पर भगवान महावीर की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा में कई स्थानों पर भगवान महावीर की आरती उतार कर पुण्य लाभ अर्जित किया गया। भगवान महावीर की शोभायात्रा का शुभारंभ वार्ड क्रमांक 8 में स्थित दिगंबर जैन मंदिर से किया गया
तथा संपूर्ण नगर में शोभायात्रा के भ्रमण के उपरांत मंदिर में शोभायात्रा का समापन किया गया। शोभा यात्रा में कई स्थानों पर भगवान महावीर की आरती एवं पूजा अर्चना कर पुण्य लाभ अर्जित किया गया।
इस अवसर पर विधायक अनिल जैन अनंत जैन संगम जैन विनोद जैन रोहन मनी जैन सहित जैन समाज के अधिकांश गणमान्य नागरिक एवं महिलाएं शामिल रही।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें