जनकल्याण पर्व: देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन


जनकल्याण पर्व: देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।



निवाड़ी, 31 मई 2025 – लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती को जनकल्याण पर्व के रूप में मनाते हुए आज कलेक्ट्रेट सभागार निवाड़ी में महिलाओं और बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया, अति. पुलिस अधीक्षक ज्योति ठाकुर एवं एसडीओपी मनमोहन बघेल के मार्गदर्शन में किया गया।



कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी गोकुल अजनेरिया और निवाड़ी कोतवाली प्रभारी नरेन्द्र सिंह परिहार द्वारा उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं को पॉक्सो एक्ट 2012, महिला उत्पीड़न निवारण अधिनियम 2013, म.प्र. पीड़ित प्रतिकर योजना 2025 तथा भारतीय न्याय संहिता 2023 के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही महिला सुरक्षा शाखा द्वारा हेल्पलाइन नंबरों के पेम्पलेट वितरित कर सुरक्षा संबंधी जानकारी भी दी गई।


कार्यक्रम का आयोजन महिला बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग एवं निर्भया प्रोजेक्ट ग्रामीण स्वावलंबन समिति के संयुक्त सहयोग से किया गया। इसके अंतर्गत बालिकाओं हेतु साक्षरता शिविर और अशोक स्तंभ चौराहा तक जागरूकता रैली भी निकाली गई।


इस अवसर पर परियोजना अधिकारी शशि कुशवाह, महिला सुरक्षा शाखा के अधिकारीगण, पुलिस बल एवं स्वयंसेवी संस्था से भारती अहिरवार, शीतल दागौर, नीरज दागौर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गाय की मौत पर हिंदू समुदाय में आक्रोश, उपजिलाधिकारी गरौठा को सौंपा गया ज्ञापन

IPL 2025: आज का मैच - गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स, संभावित प्लेइंग 11, समय, स्थान और लाइव अपडेट्स

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, निवाड़ी में जागरूकता कार्यशाला आयोजित